फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरकार ने BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर लगाया प्रतिबंध, कल से शुक्रवार तक जारी रहेगी रोक

Mon, 09 Jan 2023 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवहन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर को देखते हुए फिलहाल प्रतिबंध को शुक्रवार तक रखने का निर्णय लिया गया है। इस बीच अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरते पारे के साथ बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचे दिल्ली के प्रदूषण स्तर को देखते हुए परिवहन विभाग ने बीएस 3 पेट्रोल व बीएस 4 डीजल के चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुरंत प्रभाव से लागू हुए विभाग के आदेश के तहत 12 जनवरी तक ये वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। यदि इन वाहनों को चलाया जाता है तो पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि शुक्रवार के बाद भी यदि प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक रहता है तो आदेश प्रभावी रहेगा। यदि प्रदूषण का स्तर घटता है तो आदेश को वापस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन

गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई वायु गुणवत्ता
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को धीमी वायु गति और कम तापमान के कारण गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।

पहले भी हट सकता है प्रतिबंध
परिवहन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर को देखते हुए फिलहाल प्रतिबंध को शुक्रवार तक रखने का निर्णय लिया गया है। इस बीच अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।

रविवार को दर्ज हुआ था प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक छह अंक घटकर 377 दर्ज किया गया था। जो एनसीआर के ग्रेटर नोएडा (402) को छोड़कर बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक कम रहा। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद से बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। 
विज्ञापन

दिल्ली में आठ किमी की गति से हवा चली
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मौसमी दशाओं का अनुकूल होने के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई थी। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से आठ किमी की गति से हवा चली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें