फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामला: बृज भूषण सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Fri, 18 Oct 2024 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पहलवान यौन शोषण मामले में सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में यौन उत्पीड़न की कार्यवाही को रद्द करने के लिए जल्द सुनवाई की मांग पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न की कार्यवाही को रद्द करने की मांग याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। आरोपी अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामलों से संबंधित आपराधिक कार्यवाही को खारिज करने की अपनी याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आरोपी ने कार्यवाही को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई होने तक चल रहे आपराधिक मुकदमे पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया है। पहलवान को धमकाने के आरोपी पूर्व डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी राहत के लिए इसी तरह का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने आज मामले की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पूछा कि जल्द सुनवाई के आवेदन का आधार क्या है? क्या मुकदमे में एक गवाह से पूछताछ की गई है? दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संजीव भंडारी ने मामले में नोटिस स्वीकार कर लिया है, जिसकी अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें