फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Auto Taxi Fare News: दिल्ली में सफर हुआ महंगा, 30 रुपये से होगा ऑटो का मीटर डाउन, जानें टैक्सी का भाड़ा

Fri, 28 Oct 2022 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने न्यूनतम किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। इस आदेश के बाद ऑटो रिक्शा और टैक्सी में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ी हुई कीमत देनी होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा ऑटो-टैक्सी का किराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये के बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने न्यूनतम किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। इस आदेश के बाद ऑटो रिक्शा और टैक्सी में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ी हुई कीमत देनी होगी। 

विज्ञापन




नई दर लागू होने के बाद अब एसी टैक्सी के लिए चार रुपये और नॉन एसी के लिए तीन रुपये अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। वहीं अब ऑटो का मीटर डाउन 25 की जगह 30 रुपये से शुरू होगा। इसके बाद प्रति एक किलोमीटर के लिए पहले जहां साढे नौ रुपये चुकाने पड़ते थे वहीं अब 11 रुपये देने होंगे। हालांकि सरकार ने नाइट चार्ज और वेटिंग चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है। 

वहीं अब टैक्सी का मीटर जहां पहले एक किलोमीटर के लिए 25 रुपये से डाउन हुआ करता था वहीं नई दरें लागू होने के बाद ये 40 रुपये से शुरू होगा। नॉन एसी टैक्सी का किराया 14 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है। ऐसे ही एसी टैक्सी का किराया 16 से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। नाइट चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वेटिंग चार्ज में प्रति मिनट एक रुपये बढ़ाने का एलान हुआ है। 

ऑटो से 10 किलो मीटर का सफर करने में कितना लगेगा किराया

पहले जहां ऑटो का मीटर 25 से डाउन होता था और डेढ किलोमीटर चलता था वहीं अब यह 30 से डाउन होगा। इसके अलावा प्रति किलोमीटर जहां पहले 9.5 रुपये चुकाने पड़ते थे वहीं अब 11 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में यदि कोई 10 किलोमीटर का सफर करता है तो यात्री को 123.50 पैसे चुकाने होंगे। 
विज्ञापन

टैक्सी से 10 किलो मीटर का सफर करने में कितना लगेगा किराया

पहले जहां ऑटो का मीटर 25 से डाउन होता था और एक किलोमीटर चलता था वहीं अब यह 40 से डाउन होगा। नॉन एसी टैक्सी में सफर करने पर पहले प्रति किलोमीटर 14 रुपये चुकाने पड़ते थे वहीं अब 17 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे में यदि कोई 10 किलोमीटर का सफर करता है तो यात्री को 193 रुपये चुकाने होंगे। 
 
वहीं एसी टैक्सी में सफर करने पर यात्री को 10 किलोमीटर का सफर करने पर 220 रुपये चुकाने होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें