फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Girl Accident: सवालों के डर से 90 सेकंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भागी पुलिस, क्या छिपा रही सच्चाई?

Tue, 03 Jan 2023 02:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सीपी की बात पूरी होने पर जब पत्रकारों ने उनसे प्रश्न करने शुरू किए तो वह उठकर चले गए। इसी से यह कयास लग रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कुछ अहम तथ्य छिपाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सागर हुड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कंझावला कांड में पुलिस शुरुआत से ही सवालों के घेरे में है। पहले दिन से ही पुलिस पर इस मामले में लापरवाही और दोषियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं। अब मंगलवार को जिस तरह से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बिना पत्रकारों के सवाल लिए मात्र 90 सेकंड में वापस चले गए, उससे पुलिस पर तथ्य छिपाने का भी आरोप लग रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आज सागर प्रीत हुड्डा ने मात्र 90 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने के एक महत्वपूर्ण खुलासे के बारे में जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों को अनसुना कर वहां से निकल लिए। उन्होंने कहा, सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है कि घटना के वक्त स्कूटी पर दो लड़कियां मौजूद थीं। दूसरी लड़की को कोई चोट नहीं आई थी और वह अपने घर चली गई।

हुड्डा ने कहा अब हमारे पास चश्मदीद गवाह मौजूद है जो पुलिस का सहयोग कर रही है। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। अभी हमारी जांच जारी है। सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। स्पेशल सीपी की बात पूरी होने पर जब पत्रकारों ने उनसे प्रश्न करने शुरू किए तो वह उठकर चले गए। इसी से यह कयास लग रहे हैं कि पुलिस इस मामले में कुछ अहम तथ्य छिपाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


गृह सचिव से मिले सीपी
आज दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृहमंत्रालय जाकर गृह सचिव से मुलाकात की। आधे घंटे की मुलाकात के बाद दिल्ली सीपी संजय अरोड़ा ने कहा, गृह सचिव से इस मामले में मुलाकात हुई। शालिनी सिंह मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें