फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली गेम्स का आगाज, 11 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

Wed, 21 May 2025 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

27 मई तक दिल्ली के 25 से अधिक स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी का गौरव बढ़ाएं।
विज्ञापन
मुकाबला शुरू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेम्स-2025 का आगाज किया। इसमें 11,000 से ज्यादा खिलाड़ी 40 से ज्यादा खेलों में हिस्सा लेंगे। 27 मई तक दिल्ली के 25 से अधिक स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी का गौरव बढ़ाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी। दिल्ली के खिलाड़ियों को हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए। पहले की सरकारों में सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ी अन्य राज्यों में पंजीकरण कराने को मजबूर थे। अब दिल्ली स्पोर्ट्स काउंसिल के जरिये हम सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ी यहीं रहकर राष्ट्रीय राजधानी का नाम रोशन करें। 

इसके लिए दिल्ली स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए विशेष फंड भी जारी किया गया है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। इस अवसर पर शहरी विकास, शिक्षा एवं प्रशिक्षण मंत्री आशीष सूद, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स, अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के अंकुश अग्रवाल, स्पेशल सीपी बब्बू खलीफा, अतिरिक्त अध्यक्ष अजय चौधरी, अतिरिक्त अध्यक्ष मधुर वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कालिया, जनरल सेक्रेटरी राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सरोज शर्मा, दिल्ली गेम्स के समन्वयक योगेश वर्मा और उपाध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की पहल
दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन (डीओए) का यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका देगा। यह भारत को ओलंपिक जैसे वैश्विक आयोजनों के लिए तैयार करने का एक कदम है, जिसमें चयनित खिलाड़ियों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।

खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार का साथ
दिल्ली सरकार ने इस आयोजन के लिए व्यापक समर्थन दिया है, जिसमें प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट और ट्रैक सूट, पानी, एनर्जी ड्रिंक्स और भोजन पैक की व्यवस्था शामिल है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेरिट धारकों को पदक दिए जाएंगे। प्रमुख प्रायोजकों में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, ओएनजीसी और गेल शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें