मंगोलपुरी में एमसीबी स्विच बोर्ड फैक्ट्ररी में आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। मंगोलपुरी इलाके में एमसीबी स्विच बोर्ड फैक्टरी में देर रात भीषण आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग के 80 फायर कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं फायर कर्मियों द्वारा कूलिंग का काम सुबह तक जारी रहा।