दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में आज एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग लेन नंबर 17 में स्थित एक फैक्टरी में लगी थी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। कुल 28 दमकल गाड़ियां आग बुझाने मौके पर भेजी गईं। फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।