उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में भीषड़ आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
आग कैसे और कब लगी इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। अभी यह भी नहीं पता चल सका है कि इसमें कितना नुकसान हुआ है।