फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर हादसा: मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Sat, 19 Sep 2026 09:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शनिवार सुबह के दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोती नगर के शाहपुरा में शनिवार तड़के एक मकान में आग लग गई। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हुआ, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक तड़के 3.25 बजे विभाग को मोती नगर के शाहपुरा स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग दो मंजिला मकान के भूतल पर लगी थी। आग के दौरान घर में रखा सिलिंडर में धमाका हो गया।

जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। वहीं दमकल विभाग ने 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर  रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें