दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इमारत में आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर छह गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह शकरपुर स्थित एक बहुमंजिला इमारत के पांचवीं तल पर आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि यह आग कैसे लगी, कितनी भयावह है और कोई इसमें हताहत हुआ है या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।