फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: सिसोदिया की जमानत पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस, 20 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Thu, 06 Apr 2023 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत अर्जी डाली हुई है। इस पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए सिसोदिया की याचिका पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है, जिसमें उन्हें सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था।

मनीष सिसोदिया के खिलाफ कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं। सिसोदिया 26 फरवरी से गिरफ्तार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें