फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia : बीमार पत्नी से नहीं मिल सके सिसोदिया,दिन भर घर में ही रहे, शाम को जेल के लिए हो गए रवाना

Sun, 04 Jun 2023 05:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुबह वह तिहाड़ जेल से निकलने के बाद पत्नी सीमा से मिलने के लिए मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पत्नी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। अस्पताल जाने की इजाजत नहीं होने से सिसोदिया पूरे दिन घर में ही रहे और शाम में पांच बजे वापस तिहाड़ आ गए।
विज्ञापन
वापस जाते सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में जेल में बंद आप नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को बीमार पत्नी से नहीं मिल सके। सुबह वह तिहाड़ जेल से निकलने के बाद पत्नी सीमा से मिलने के लिए मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पत्नी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।  अस्पताल जाने की इजाजत नहीं होने से सिसोदिया पूरे दिन घर में ही रहे और शाम में पांच बजे वापस तिहाड़ आ गए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दी थी मिलने की अनुमति
हाईकोर्ट ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सिसोदिया को घर जाकर पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को आदेश दिया था कि वह सिसोदिया को घर ले जाएं। सुबह नौ बजे सिसोदिया को लेकर तीसरी बटालियन की टीम वैन से जेल संख्या एक से निकली थी।

  • घर पहुंचने पर पता चला कि पत्नी की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदालत से उन्हें अस्पताल जाने की इजाजत नहीं मिली थी, जिससे वे पूरे दिन घर पर ही रहे।  

मीडिया, मोबाइल और इंटरनेट नहीं करने दिया गया इस्तेमाल
इस दौरान सिसोदिया को मीडिया से बातचीत, मोबाइल या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। हाईकोर्ट ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी। परिवार के सदस्यों के अलावा उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया गया। शाम करीब 4:30 बजे वे घर से तिहाड़ जाने के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें