फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज सुबह फिर ठांय-ठांय: राजौरी गार्डन और अमर कॉलोनी में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

Mon, 27 Oct 2025 09:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के राजौरी गार्डन और अमर कॉलोनी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। राजौरी गार्डन में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राजौरी गार्डन में दिल्ली पुलिस के साथ अपराधी के बीच गोलीबारी हुई। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस और एक अपराधी के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के अमर कॉलोनी में पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हत्या के प्रयास के मामले में संक्षिप्त गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने दिवाली वाले दिन तैमूर नगर में फायरिंग करने वाले आरोपी तेजस उर्फ भारत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दो पुलिसकर्मी बाल बाल बचे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें