फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव: इन नौ सीटों पर सबसे कम रहा जीत का अंतर 

Wed, 12 Feb 2020 08:20 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कुल नौ सीटों पर जीत का अंतर काफी कम रहा। खासतौर पर दो सीटों पर अंतर एक हजार वोटों से भी कम था। यानि यहां बाजी किसी भी वक्त पलट सकती थी। इसके अलावा बाकी सीटों पर जीत का अंतर 1500 से लेकर 3700 तक रहा। आइए आपको बताते हैं कि ये कौन सी सीटें थीं और यहां जीत-हार का अंतर कितना रहा। 
विज्ञापन


बिजवासन: अंतर - 753 वोट
आप के भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सतप्रकाश को हराया। पिछली बार आप के देविंदर सिंह सहरावत 19526 के मार्जिन से जीते थे।
अन्य सीटों पर वोट का अंतर

लक्ष्मीनगर: अंतर - 880
भाजपा के अभय वर्मा ने आप के नितिन त्यागी को हराया। 2015 में त्यागी आप के टिकट पर 4846 के करीबी अंतर से जीते थे। 

आदर्शनगर: अंतर - 1589 वोट
आप के पवन शर्मा ने भाजपा के राजकुमार भाटिया को मात दी। 2015 में भी आप के टिकट पर पवन जीते थे, तब अंतर 20741 का था।

कस्तूरबा नगर: अंतर - 3165 वोट
आप के मदनलाल ने भाजपा के रविंदर चौधरी को हराया। पिछली बार भी आप से ही मदनलाल जीते थे, लेकिन अंतर 15896 था।

कृष्णानगर: अंतर - 3995 वोट
आप के एसके बग्गा ने भाजपा के डॉ. अनिल गोयल को हराया। बग्गा 2015 में भी आप के टिकट पर यहां मात्र 2277 वोटों से जीते थे।

पटपड़गंज: अंतर - 3207 वोट
निवर्तमान सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के रविंदर सिंह नेगी को हराया। वे पिछली बार 28791 के बडे़ वोट अंतर से जीते थे।

शालीमार बाग: वोट अंतर : 3440 वोट
आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा कुमारी को पराजित किया। पिछली बार बंदना कुमारी 10978 के अंतर से जीती थीं।

छतरपुर: अंतर - 3720 वोट
आप के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को पराजित किया। 2015 में करतार सिंह 22240 वोटों से जीते थे।

बदरपुर: अंतर - 3719
भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप के राम सिंह नेताजी को पराजित किया। पिछली बार आप के नारायण दत्त शर्मा ने 47583 वोटों के बड़े अंतर से
यहां जीत पाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें