कृष्णा नगर विधानसभा में भाजपा छठी बार तो आम आदमी पार्टी हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। इस सीट पर कांग्रेस अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। पहली बार भाजपा की टिकट पर डॉ. हर्षवर्धन ने जीत दर्ज की थी।
दिल्ली की पहली सरकार में वे स्वास्थ्य मंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच बार इस सीट पर जीत दर्ज की। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में वे नेता विपक्ष बने। वर्ष 2015 के चुनाव में इस सीट पर आप का कब्जा हो गया। इसके बाद से सीट आप के पास है।
इस वक्त आप के एसके बग्गा विधायक हैं। इस सीट की बसावट मिली-जुली है। गीता कॉलोनी सहित आसपास का क्षेत्र पॉश है। इसके अलावा पुराना ब्रिज पुरी, खुरेजी खास, पुलिस कॉलोनी, पुलिस स्टेशन प्रीत विहार, ब्रिज पुरी, न्यू गोविंद पुरा, इंद्रा पार्क, राधे श्याम पार्क, मौसम विहार, पुरानी अनारकली, राम नगर, गोविंद पार्क, पंडित पार्क व एक्सटेंशन, शिवाजी गली, कृष्णा नगर एक्सटेंशन, शिवपुरी, घोंडली गांव, आराम पार्क और ओल्ड अनारकली एक्सटेंशन इस सीट के प्रमुख क्षेत्र हैं।
चंदू पार्क, न्यू लायल पुर, चंदू पार्क, रशीद मार्केट एक्सटेंशन, शिवपुरी सहित दूसरे इलाके भी इसमें शामिल हैं। यहां मध्यम व उच्च वर्ग के लोग रहते हैं। साल 2008 में हुए परिसीमन के दौरान कृष्णा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव हुआ।
चारों वार्ड पर भाजपा का कब्जा
कृष्णा नगर विधानसभा में निगम के चार वार्ड हैं। इन चारों पर भाजपा का कब्जा है। इन वार्ड में से जगतपुरी वार्ड से राजू सचदेवा, गीता कॉलोनी से नीमा भगत, कृष्णा नगर से संदीप कपूर और अनारकली वार्ड से मीनाक्षी शर्मा पार्षद चुने गए।
1993 से अब तक सीट का सियासी सफर
वर्ष जीते (पार्टी) हारे (पार्टी)
1993 डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा) बलविंदर सिंह (कांग्रेस)
1998 डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा) एस एन मिश्रा (कांग्रेस)
2003 डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा) नरेंद्र कुमार (कांग्रेस)
2008 डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा) दीपिका खुल्लर (कांग्रेस)
2013 डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा) डॉ. विनोद कुमार मोंगा (कांग्रेस)
2015 एसके बग्गा (आप) किरण बेदी (भाजपा)
2020 एसके बग्गा (आप) डॉ. अनिल गोयल (भाजपा)