फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: आतिशी के नामांकन से बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट तक सभी खबरें

Fri, 17 Jan 2020 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नामांकन के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधान सभा का चुनावी शंखनाद कर दिया और शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकलीं हैं। आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
delhi election atishi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नामांकन के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधान सभा का चुनावी शंखनाद कर दिया और शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं। 

विज्ञापन


नामांकन केंद्र पहुंचने से पहले आतिशी ने रैली निकाली जिसमें मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे। दोनों रास्ते में लोगों से मिलते हुए उनका अभिनंदन स्वीकार करते हुए निकले।

कालकाजी के वर्तमान विधायक ने आतिशी से जताई नाराजगी, केजरीवाल को कहा सिख विरोधी
वहीं आज आप के ही कई नेताओं ने आतिशी का विरोध किया। कालकाजी से टिकट कटने से नाराज आप नेता, अवतार सिंह ने कहा "अरविंद केजरीवाल सिख विरोधी हैं इसलिए 4 में से 2 सिख चेहरे रह गए, टिकट बेची गई है, एमएलए को टुच्चा कहा गया।"
विज्ञापन


हरिनगर के विधायक भी टिकट न मिलने से नाराज
वहीं हरिनगर से टिकट न मिलने से भी आप विधायक जगदीप सिंह की नराजगी भी बाहर आई। उन्होंने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल को देना होगा जवाब, क्यों कांग्रेस से एक दिन पहले आए एक कांग्रेसी पार्षद को दिया टिकट, उम्मीदवार का सज्जन कुमार से है नाता।"

भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची
भाजपा ने आज अपने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल है जो पिछली बार वह करावल नगर से आम आदमी पार्टी से लड़े थे। जबकि इस बार उन्हें भाजपा ने मॉडल टाउन से टिकट दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें