फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई

Mon, 17 Jun 2024 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईद की नमाज... - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के लिए लोगों मे सवेरे से ही मस्जिद में आना शुरू कर दिया था। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार हैं।  ईद-उल-अजहा से ठीक पहले रविवार शाम को दिल्ली के तमाम बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार से शुरू होने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा लिहाजा बाजार गुलजार हैं। जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे, वहीं फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की जाएगी।

विज्ञापन


इस मौके पर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि बकरीद को हमें मिल-जुलकर मनाना है। त्योहार खुशी मनाने के लिए होते हैं, उससे किसी को तकलीफ हो तो यह बेमानी है। कुर्बानी करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को उससे तकलीफ न हो।

हुकूमत की गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर ही जानवरों की कुर्बानी दें। ईद-उल-अजहा के मौके पर पुरानी दिल्ली के बाजारों में खासी रौनक है। कल बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजारों में सामान खरीदते नजर आए। रातभर पुरानी दिल्ली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और आज तो रौनक रहेगी ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली  के दरगाह पंजा शरीफ में ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें