फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एमसीडी की पुस्तकों पर शिक्षा मंत्री की तस्वीर, भाजपा ने लगाया राजनीतिकरण करने का आरोप

Thu, 25 May 2023 09:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों पर आतिशी मार्लेना की तस्वीर छापने की घटना की वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी मार्क्सवादी विचार प्रक्रिया का एक हिस्सा है। वे बच्चों की शिक्षा के नाम पर अपना राजनीतिक प्रचार करना चाहती हैं...
विज्ञापन
Atishi Marlena - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नगर निगम के स्कूलों में बच्चों की पाठ्य-पुस्तकों पर कथित तौर पर शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना की तस्वीर छापी गई है। इस मामले के खुलासे के बाद भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर शिक्षा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि राजधानी के नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी मंत्री ने बच्चों की पाठ्य पुस्तकों पर अपना चित्र छापकर अपना प्रचार किया हो। पार्टी ने दिल्ली सरकार से इस मामले की जांच करने और इन पुस्तकों को वापस लेने की मांग की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों पर आतिशी मार्लेना की तस्वीर छापने की घटना की वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी मार्क्सवादी विचार प्रक्रिया का एक हिस्सा है। वे बच्चों की शिक्षा के नाम पर अपना राजनीतिक प्रचार करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा की किताबें एनसीईआरटी की हैं, इसलिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया चाहकर भी अपने संदेश पृष्ठ को पाठ्य पुस्तकों में शामिल नहीं कर पाए, लेकिन वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी ने सत्ता के कुछ महीनों के भीतर बड़ी चतुराई से अपनी तस्वीर और संदेश को एमसीडी की प्राथमिक पाठ्य पुस्तकों में स्थान दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें