मृतक राधेश्याम वर्मा एक सरकार स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे। परिवार इस मकान में बीते 38 साल से रह रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को घर से 4.5 लाख रुपये नगद और कुछ गहने गायब मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी घर के पीछे लगे लोहे के गेट से अंदर घुसे होंगे।
घर का एक हिस्सा बेचने वाले थे राधेश्याम वर्मा
जांच में ये भी बात सामने आई है कि मृतक राधेश्याम वर्मा ने हाल ही में अपने घर का पिछला हिस्सा बेचने के लिए पांच लाख रुपये एडवांस लिए थे। मृतक का बेटा रवि वर्मा मुस्तफाबाद में गेस्ट टीचर की नौकरी करता था। हालांकि अब उसकी गारमेंट और कॉस्मेटिक की दुकान जोहरीपुर में है।
उसका कहना है कि उसने अपने माता-पिता को रविवार की रात 10.30 बजे आखिरी बार देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए टीमें लगा दी हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।