गोकलपुरी डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी आशीष भार्गव को कल गाज़ियाबाद इलाके से गिरफ़्तार किया गया। उसे आज कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपी मोनिका पहले से ही चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। आशीष भार्गव के दोस्त विकास को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, जो इस मामले में वांछित है और फरार है
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आशीष भार्गव पुत्र स्व. घनश्याम भार्गव निवासी एसएचए 380 शास्त्री नगर गाजियाबाद (29) साल को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में सोमवार तड़के सेवानिवृत्त उप प्रधानचार्य और उनकी पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की शिनाख्त राधेश्याम वर्मा (72) और वीना देवी (68) के रूप में हुई थी। दोनों के शव ग्राउंड फ्लोर पर बेडरुम में खून से लथपथ पड़े मिले थे।
पुलिस ने इस मामले में बहू मोनिका को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बूह ने अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने अपने पति को नशीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद 57 मिनट में सास-ससुर को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।