फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संतोष ट्रॉफी में दिल्ली का दबदबा, झारखंड को 8-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी 2025–26 में दिल्ली की टीम ने मजबूत दावेदारी पेश की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम ने शानदार खेल से सबका ध्यान खींचा। टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में दिल्ली ने झारखंड को 8-1 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। मैच की शुरुआत से ही दिल्ली के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। केएस शिखर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे और झारखंड की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह भेद दिया। उनकी सटीक फिनिशिंग और तेज मूवमेंट ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। वहीं, हिमांशु राय ने शानदार हैट्रिक लगाकर दिल्ली की बढ़त को और मजबूत किया। उनके तीनों गोल टीमवर्क और शानदार पासिंग का नतीजा रहे। दिल्ली की जीत को और यादगार बनाया मोहम्मद एजाज ने, जिन्होंने एक अहम गोल कर स्कोरलाइन को और बड़ा कर दिया। झारखंड की टीम ने बीच में एक गोल जरूर किया, लेकिन दिल्ली के आक्रमण और दबाव के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। दिल्ली की मिडफील्ड और डिफेंस ने भी शानदार तालमेल दिखाया। गेंद पर नियंत्रण, तेज पासिंग और लगातार दबाव के कारण झारखंड को मौके कम ही मिल पाए। गोलकीपर और डिफेंडर्स ने भी संयमित खेल दिखाते हुए विरोधी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और वह आगे के मुकाबलों के लिए मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें