फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भक्तों को मिला दो पीठों के शंकराचार्यों को एक साथ देखने-सुनने का अवसर

Mon, 02 Jan 2023 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज सोमवार को दिल्ली में उपस्थित थे और इस दौरान उन्होंने भक्तों को दर्शन लाभ दिया...
विज्ञापन
Delhi- Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj and Swami Sadanand Saraswati - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में आज भक्तों को दो शंकराचार्यों को एक साथ देखने-सुनने का अवसर मिला। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज सोमवार को दिल्ली में उपस्थित थे और इस दौरान उन्होंने भक्तों को दर्शन लाभ दिया। भक्त भी एक साथ दोनों पीठ के शंकराचार्य के दर्शन पाकर भक्ति से अभिभूत हो गए।

दरअसल, ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज दिल्ली के सफदरजंग एरिया में पहले से विराजमान थे। वहीं, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में दिल्ली प्रवास पर पहुंचे शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सरस्वती महाराज सोमवार शाम 5 बजे ज्योतिष्पीठाधीश्वर से मिलने सफदरजंग पहुंचे। उनके आगमन पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वयं चलकर सड़क पर उन्हे लेने आये। साथ मे शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के प्रमुख ट्रस्टी चन्द्रप्रकाश उपाध्याय ने शारदापीठाधीश्वर के दिव्य दर्शन कर पुष्प श्रीफल से उनका अभिनंदन किया व आशीर्वाद लिया।

इसके साथ ही शारदापीठाधीश्वर की अगवानी करते हुए उन्हें ज्योतिष्पीठाधीश्वर के कक्ष में प्रवेश कराया, जहां पूर्व से मौजूद सैकड़ो भक्तों ने एक ही जगह पर दो पीठो के शंकराचार्यों के दर्शन कर भक्ति से अभिभूत हुए। दोनों शंकराचार्यों ने भक्तों को अपना आशीर्वाद और आशीर्वचन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें