फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excise Policy: CBI ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया, सिसोदिया बोले, हम डरने वाले नहीं

Sat, 20 Aug 2022 03:37 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी नीति को लेकर सीबीआई ने शनिवार को पांच लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है। हालांकि ये पांच लोग कौन हैं अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार दोपहर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हुए हैं, यह सब केजरीवाल को रोकने की साजिश है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। सीबीआई को ऊपर से आदेश मिला था। 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज, कल, परसों में हो सकता है कि ईडी-सीबीआई भेजकर उनको गिरफ्तार करवा लिया जाए। उन्होंने खुद को भगत सिंह का फॉलोअर बताते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हम देश के लिए जेल भी जाएंगे। केजरीवाल के साथ लाखों बच्चों और करोड़ों लोगों की दुआएं हैं। 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अगस्त जारी किया था सर्च वारंट
दिल्ली में नई आबकारी नीति पर जमकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई द्वारा की गई तलाशी के लिए जो सर्च वारंट जारी किया गया था, वो राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अगस्त को जारी किया था और छापा 19 अगस्त को मारा गया। इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प तथ्य जो सामने आया है वो ये कि सीबीआई ने अपनी एफआईआर में मनीष सिसोदिया का नाम 17 अगस्त को ही दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


केजरीवाल-सिसोदिया सवालों से भागते हैं: आदेश गुप्ता
दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सवालों से भागते हैं। सिसोदिया ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, उन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शराब व्यापारियों के प्रति वे इतने नरम क्यों हैं। जनता का पैसा शराब माफिया को क्यों दिया। 

अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शराब नीति को लेकर मीडिया के सामने सवाल उठाते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों पर क्या कार्रवाई हुई। शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों हुई। उन्होंने कहा कि आज सिसोदिया के हाव भाव उड़े हुए थे। सिसोदिया सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। 

कल सीबीआई ने की थी छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आईएएस अधिकारी ए गोपीकृष्ण के घरों समेत 31 जगहों पर छापे मारे। इनमें कई कारोबारी संस्थान व गोपीकृष्ण के दो सहयोगी अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर ब्यूरो ने इस घोटाले में 17 अगस्त को सिसोदिया समेत 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। दिल्ली के अलावा छह राज्यों में लखनऊ, गुरुग्राम, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद व बंगलूरू में छापे मारे गए। सिसोदिया पर राजकोष को नुकसान पहुंचाने व शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ देने के आरोप हैं।

सीबीआई की टीमों ने शुक्रवार सुबह एकसाथ सभी ठिकानों पर छापा मारा, जो देर शाम तक चला। छापे की जद में आए दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त गोपीकृष्ण 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने दिल्ली की 2021-22 की आबकारी नीति में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए नामजद अधिकारियों समेत 11 को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि 2017-18 से 2021-22 के बीच शराब बिक्री से राजस्व में 567.98 करोड़ रुपये की कमी आई।

विज्ञापन

सीबीआई की एफआईआर में ये हैं आरोपी
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे व अज्ञात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें