फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia CBI Raid: ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

Sun, 21 Aug 2022 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Manish Sisodia - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
 

वहीं, सीबीआई ने नोटिस जारी करने की खबरों का खंडन किया है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जल्द ही जारी होने की संभावना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोटिस पर ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी सारी रेड फेल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
 
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम सोचते रहते हैं कि आज किसके खिलाफ सीबीआई का 'लुक आउट सर्कुलर' जारी किया जाए। आज देश को ऐसे नेता की तलाश है जो महंगाई, बेरोजगारी का समाधान दे सके। जनता उन्हें 2024 में 'लुक आउट नोटिस' देगी।

पीएम मोदी का वीडियो ट्वीट किया
इससे पहले, रविवार को ही मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने। अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें