फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार मनाएगी सेवा पखवाड़ा, शासन शुरू करेगा जनहित की 75 सेवाएं

Wed, 03 Sep 2025 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस दौरान 75 नई सेवाएं और योजनाएं जनता को सौंपी जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लंबे समय से रुके काम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ... file pic - फोटो : Delhi BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस दौरान 75 नई सेवाएं और योजनाएं जनता को सौंपी जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लंबे समय से रुके काम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ये सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी ये नहीं देखा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार है, उन्होंने हर राज्य और हर नागरिक के लिए समान रूप से काम किया है। दिल्ली सरकार भी उसी भावना से उनके सम्मान में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी।

दिल्ली के लिए खास परियोजनाएं शुरू होंगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े में 150 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, कड़ाई से सफाई अभियान, पांच बड़े अस्पतालों के उद्घाटन, शिक्षा, आवास, परिवहन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


विवादित बयान गिरा रहे राजनीति का स्तर
मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं के हालिया विवादित बयानों पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की स्व. माता के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल राजनीति का स्तर गिराता है, बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें