नई दिल्ली । कुरुक्षेत्र में हुई 54वीं एचएफआई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम ने तेलंगाना को 38-26 से हरा दिया। पहले हाफ में ही दिल्ली के खिलाड़ियों ने 22-14 की बढ़त हासिल कर ली, जिसने मैच की दिशा काफी हद तक तय कर दी। दूसरे हाफ में तेलंगाना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की मजबूत डिफेंस और अनुशासित खेल के आगे उनकी रणनीति ज्यादा कारगर साबित नहीं हो सकी। इस मुकाबले में नरेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 गोल किए। संवाद