32-20 के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा
नई दिल्ली। हरियाणा के सिरसा स्थित तलवाड़ा खुर्द में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया ओपन हैंडबॉल टूर्नामेंट में दिल्ली की एफयू ब्लॉक पीतमपुरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम ने मेजबान तलवाड़ा खुर्द को 32-20 से हराया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली की टीम ने बेहतरीन तालमेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम की सफलता में कप्तान आर्यन मिश्रा की अहम भूमिका रही। उन्हें बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम के कोच प्रतीक माथुर ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। संवाद