फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : डीडीए ने आवासीय योजना में विशेष रणनीति से किया काम.... ताकि बिक जाएं सभी फ्लैट

Thu, 29 Aug 2024 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित शुक्ल, नई दिल्ली

सार

प्राधिकरण ने इसके लिए 11 टीमों का गठन किया है। योजना लॉन्च होने से पहले सक्रिय टीम ने हर तरीके पर काम किया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पहले नागरिक सुविधाएं बेहतर करके आवासीय परिसरों को आकर्षक बनाया गया।
विज्ञापन
Flats - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवासीय योजना के सभी फ्लैटों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इस बार विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। प्राधिकरण ने इसके लिए 11 टीमों का गठन किया है। योजना लॉन्च होने से पहले सक्रिय टीम ने हर तरीके पर काम किया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पहले नागरिक सुविधाएं बेहतर करके आवासीय परिसरों को आकर्षक बनाया गया। इसमें छोटी से छोटी शिकायतों का समाधान का किया गया है। योजना पर लोगों की शुरुआती प्रतिक्रिया को बेहतर बताते हुए डीडीए अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सभी फ्लैट बिक जाने चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले पिछली आवासीय योजनाओं के सभी फ्लैट बिक न पाने से सबक लेते हुए डीडीए ने इस बार जमीनी स्तर पर काम किया। इसके लिए 11 टीमों का गठन किया। इसने योजना में शामिल सभी आवासीय परिसरों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। टीम ने फ्लैटों की स्थिति, आवासीय परिसर की नागरिक सुविधाएं, संपर्क मार्ग, सार्वजनिक परिवहन समेत दूसरी जरूरतों का आकलन किया। इसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई।

डीडीए ने परिसरों के पार्क, सड़क, स्कूल, बच्चों के खेलने की सुविधा समेत दूसरी सुविधाओं को बेहतर किया है। लोगों के लिए सामुदायिक भवन भी तैयार किए। सस्ता घर आवासीय योजना तक की सुविधाएं सोसाइटी की तरह विकसित की गई। हर तरह की खामियों को दूर करते हुए आवासीय योजना 2024 बीते दिनों लांच की है। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक है। 
विज्ञापन


द्वारका आवास योजना में डीडीए ने उच्च क्वालिटी के फ्लैट बनाए हैं। यह ई-नीलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। इस योजना में कुल 173 फ्लैट बनाए गए हैं जिनके लिए केवल एक हफ्ते में करीब 1100 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस योजना में करीब पांच करोड़ रुपये से लेकर 14 करोड़ से ज्यादा के फ्लैट बेचे जा रहे हैं। जो सभी सुविधाओं से युक्त हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही दिन में इतने लोग बोली लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, आने वाले  समय में और भी लोग ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। 

4,500 से ज्यादा आवेदन
डीडीए का कहना है कि तीनों आवासीय योजनाओं में अभी तक 4500 आवेदन आए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा आवेदन सस्ता घर आवासीय योजना के हैं। इनकी संख्या करीब 2500 है। दूसरी तरफ करीब 30 हजार लोगों ने पिछली योजनाओं में आवेदन करवा चुके हैं। आने वाले दिनों ने आवेदन बढ़ने की उम्मीद डीडीए ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें