फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर युवक की हत्या: दिल्ली के विकासपुरी में वारदात, शरीर पर मिले 12 से अधिक घाव के निशान

Fri, 26 Aug 2022 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त ओमकार (23) के रूप में हुई है। वह एक एलईडी बनाने वाली एक फैक्टरी में मैनेजर था। फैक्टरी से घर जाते समय केशोपुर नाले के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। उसके सीने, पेट और शरीर के बाकी हिस्सों पर चाकू से हमला किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार शाम एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त ओमकार (23) के रूप में हुई है। उसका शव केशोपुर, नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर दर्जनभर से अधिक घाव मिले हैं।  

विज्ञापन


ओमकार परिवार के साथ बापरोला गांव इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व पत्नी है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह चंदर विहार इलाके में एलईडी बनाने वाली एक फैक्टरी में मैनेजर था। बुधवार शाम को वह फैक्टरी से स्कूटी पर घर के लिए निकला। केशोपुर नाले के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। उसके सीने, पेट और शरीर के बाकी हिस्सों पर चाकू से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक का मोबाइल गायब मिला है। वारदात के समय उसने सोने की दो अंगूठियां पहनी हुई थी, जो ज्यों की त्यों मिली हैं। पुलिस लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिरफिरे ने 11वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारी, गंभीर
संगम विहार इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा को बृहस्पतिवार दोपहर को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के समय पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने मुहल्ले में रहने वाले अली नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा गली नंबर 6 ए, ई-ब्लाक में रहती है। वह अपने भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची तो तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं गिर गई। आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मुहल्ले में रहने वाला अली नाम का युवक एक वर्ष से परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें