फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रॉपर्टी विवाद में चाचा को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 07:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे से पहले दबोच लिया। आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार सुबह सतपाल (47) नामक व्यक्ति की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ गोला (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा और टूटा हुआ गमला भी बरामद कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि डाबड़ी में एक 50 गज के मकान को लेकर रोहित और उसके चाचा सतपाल का विवाद था। सतपाल उस मकान को अपना बताता था। मकान में रोहित की मां रहती है। काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार देर रात रोहित चाचा के घर साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान प्रॉपर्टी को लेकर हुई कहासुनी में रोहित ने डंडे और पास रखे गमले से वारकर सतपाल की हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया।

पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अक्षत कौशल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8.59 बजे शंकर मार्केट, टैगोर गार्डन में एक व्यक्ति की हत्या की खबर पुलिस को मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान की छत पर सतपाल का खून से लथपथ शव पुलिस को मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राउंड फ्लोर पर सतपाल का भाई भोलाराम उर्फ बिल्लू परिवार के साथ रहता है जबकि सतपाल अपने बेटे के साथ पहली मंजिल पर अकेले रहता था। इसकी पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है। बाकी एक भाई रघुबीर नगर में रहता है।
विज्ञापन


चौथे नंबर के भाई की मौत हो चुकी है। उसका परिवार डाबड़ी में 50 गज के मकान में रहता है। रोहित मां के साथ इसी मकान में रहता है। सतपाल इसको लेकर रोहित व उसकी मां से झगड़ा करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच के बाद ही पुलिस को सतपाल की हत्या में किसी परिजन के हाथ का पता चला। शक के आधार पर पुलिस ने रोहित की मां से पूछताछ की, लेकिन उसने पुलिस को सहयोग नहीं किया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे से पहले दबोच लिया। आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें