दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व कनाडा में बैठे खालिस्तान आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला समर्थित आतंकी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा व नौशाद द्वारा की गई हिंदू व्यक्ति की हत्या के मामले में एक चश्मदीद सामने आया है।
चश्मदीद ने बताया कि मैं राजकुमार (आतंकवादियों द्वारा मारे गए व्यक्ति) को पिछले 7-8 महीनों से जानता था। मैंने उन्हें (आतंकवादी नौशाद और जगजीत) को उससे मिलते हुए देखा। मैंने उन्हें केवल दो बार देखा था। बाद में पुलिस ने मुझे राजकुमार की हत्या के बारे में बताया।
बता दें कि दिल्ली स्पेशल सेल ने 12 जनवरी को जहांगीरपुरी से दो आतंकवादियों, नौशाद और जगजीत को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से दो मिलिट्री-ग्रेड हथगोले, तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। उन्होंने दिसंबर 2022 में केवल अपने संचालकों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक व्यक्ति को मार डाला।