फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक और मर्डर से सनसनी: शास्त्री पार्क इलाके मिला 25 साल के युवक का लहूलुहान शव, पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 11:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 24 घंटे में और हत्या का मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। यहां एक डीडीए पार्क में एक युवक का लहूलुहान शव मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली में एक और मर्डर - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव डीडीए पार्क में मिला है। 

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को पार्क में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

मौके पर पुलिस को 25 साल के युवक का लहूलुहान शव मिला। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर कुछ साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस मृत युवक की पहचान के साथ साथ आस पास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर आरोपियों की भी पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें