नई दिल्ली। डीडीसीए महिला टी-20 मुकाबले में दिल्ली कोल्ट्स सीसी-डब्ल्यू ने किशन गंज कोल्ट्स-डब्ल्यू को 39 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कोल्ट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज कोल्ट्स की टीम 16.2 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। दिल्ली कोल्ट्स के कप्तान अनीता राजपूत ने 3.2 ओवर में केवल नौ रन देकर 3 विकेट चटकाए और नाबाद 18 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद