दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर के एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर हादसे में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई ने पहले ही चार सह-मालिकों और सीईओ अभिषेक गुप्ता समेत छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तारीख रखी है। इस बीच, कोर्ट ने शिकायतकर्ता के वकील से संबंधित फैसला दाखिल करने को कहा है।