फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम रेखा ने दृष्टिबाधितों के दीपावली बाजार का किया उद्घाटन, जनता से की ये अपील

Fri, 30 Oct 2026 03:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज दृष्टिबाधितों के दीपावली बाजार का उद्घाटन किया।

उन्होंने समावेशिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बाजार में पहुंचने की अपील की। इस बाजार से बच्चों और युवाओं को शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
सीएम रेखा ने किया दीपावली बाजार का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली बाजार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के सदस्यों के साथ भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।

यह विशेष बाजार दृष्टिबाधित व्यक्तियों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। बाजार से प्राप्त होने वाली समस्त राशि बच्चों और युवाओं की निशुल्क शिक्षा में सहयोग करेगी।

विज्ञापन

 



इसके अतिरिक्त, यह राशि उनके व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने इस पहल को समावेशिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने दिल्लीवासियों से 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक इस बाजार में पहुंचकर दृष्टिबाधित व्यक्तियों के इस प्रयास का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था करीब 80 वर्षों से दृष्टिबाधित लोगों के लिए काम कर रही है। रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार बुनियादी ढांचा तैयार करने पर काम कर रही है। उन्होंने सरकार और एसोसिएशन से बच्चों तथा युवाओं के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें