उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह अस्पताल अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो जाएगा। दिसंबर अंत या जनवरी तक बन रहे अन्य छह अस्पताल भी बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही नई शराब नीति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भेजे गए पत्र को लेकर केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा उन्हें निशाना बनाने के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है। सीएम केजरीवाल का दावा है, डिप्टी सीएम सिसोदिया को सीबीआई ने अनौपचारिक रूप से क्लीन चिट दे दी, लेकिन एक हफ्ते या 10 दिनों में राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्ना ने पत्र भेज केजरीवाल को दी है नसीहत
शराब नीति को लेकर देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नसीहत दी है। पत्र में अन्ना ने केजरीवाल को उलाहना देते हुए कहा, 'आप भी सत्ता के नशे में डूब गए। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।'