फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को कोरोना: बीते साल पत्नी हुईं थीं संक्रमित, मौत के मुंह से लौटे थे सत्येंद्र जैन, सिसोदिया भी रहे भर्ती

Tue, 04 Jan 2022 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ताजा मामला है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जिन्होंने खुद मंगलवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और एहतियात के तौर पर होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी मौसम में राजनेता लगातार अलग-अलग राज्यों में घूम-घूम कर रैलियां कर रहे हैं और इसी के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में नेता कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जिन्होंने खुद मंगलवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और एहतियात के तौर पर होम आइसोलेट हैं।

पहली बार नहीं आई केजरीवाल को कोरोना होने की खबर

अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबरें बीते साल भी फैली थीं, हालांकि उन्होंने बताया था कि कुछ लक्षण आने पर उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वह एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में चले गए थे। 

2021 में केजरीवाल की पत्नी भी हुईं थीं कोरोना संक्रमित

बीते साल केजरीवाल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। उनकी हालत काफी गंभीर थी। होम आइसोलेशन में परेशानी आने के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वहां भी उनकी हालत नहीं सुधरी तो उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लंबे इलाज के बाद वह ठीक होकर घर वापस लौटीं।

मौत के मुंह से लौटे थे सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी साल 2020 में कोरोना हो गया था। उन्हें भी पहले राजीव गांधी अस्पताल फिर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके फेफड़ों को निमोनिया ने जकड़ लिया था जिसके कारण उनकी दो बार प्लाज्मा थेरेपी भी कराई गई। सत्येंद्र जैन की हालत इतनी खराब थी कि यह कहना गलत नहीं होगा कि वह मौत के मुंह से बाहर आए।

मनीष सिसोदिया भी हुए थे संक्रमित

दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उनका काफी दिनों तक अस्पताल में इलाज चला और तब जाकर वह ठीक हो सके। उनकी हालत भी बीच में काफी गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा आप नेता आतिषी, राघव चड्ढा व कई अन्य नेता व विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें