फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: सीएम बोले, सरकारी स्कूल के बच्चों को देनी है अच्छी शिक्षा, देश को नंबर वन देखना चाहता हूं

Tue, 16 Aug 2022 11:18 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जीते जी भारत को नंबर-वन देश देखना चाहता हूं। मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज अच्छी पढ़ाई होती है। अच्छी पढ़ाई से बच्चों का भविष्य अच्छा बनेगा। देश में 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, कुछ सरकारी स्कूल को छोड़ दें तो इनकी हालत बहुत खराब है। अगर दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल हर जगह खुल जाए तो बदलाव संभव है। 17 करोड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। केजरीवाल ने कहा कि मैं जीते जी भारत को नंबर-वन देश देखना चाहता हूं। मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें