फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पीएम रूट के दौरान थाना प्रभारी की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

Wed, 10 Apr 2024 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हादसे में थाना प्रभारी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर जख्मी हो गया। फौरन उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडव नगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पीएम रूट के दौरान तेज रफ्तार एक कार ने गश्त पर निकले मधु विहार थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर जख्मी हो गया। फौरन उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


हादसे में थाना प्रभारी की गाड़ी पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक टायर भी फट गया। पांडव नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार को भी जब्त कर लिया है।

पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह अप्रैल को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पीएम रूट लगा हुआ था। पुलिस की कई टीमें गश्त कर सभी प्वाइंट की जांच कर रही थीं। इसी कड़ी में मधु विहार थाना प्रभारी अरुण कुमार सरकारी गाड़ी में चालक मनोज के साथ गश्त पर थे।
विज्ञापन


दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली रोड पर लगी समसपुर पिकेट के पास पहुंचे और स्टाफ से बातचीत करने लगे। इस बीच पीछे से आई एक कार ने थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी अरुण कुमार बाल-बाल बच गए जबकि चालक मनोज घायल हो गया।

आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि कार दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील की है। हादसे के समय वकील का चालक गाड़ी लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि ध्यान भटकने से हादसा हो गया। चालक ने शराब नहीं पी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें