दिल्ली विश्वविद्यायलय से बीएससी करने वाले तरुण पोद्दार इन दिनों कई युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। निजी जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामने करने के बाद तरुण ने मेहनत करके अपनी आय के स्त्रोत को मजबूत किया और कोरोना काल में अपनी सैलरी का ज्यादातर हिस्सा जरूरतमंदों की सेवा में लगाया।