संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में दिल्ली ब्लूज सीसी-डब्ल्यू ने थ्री स्टार सीसी-डब्ल्यू को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थ्री स्टार ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। टीम की ओर से गीतांजलि ने 45 और कप्तान चंचल शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ब्लूज ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद तानिया और खुशी कुमारी ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। तानिया ने 56 रन की पारी खेली वहीं खुशी ने नाबाद 42 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई अटूट साझेदारी ने दिल्ली ब्लूज को 19.5 ओवर में 113 रन तक पहुंचा दिया। तानिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।