राजधानी दिल्ली में बस मार्शलों की बहानी नहीं होने पर आज भाजपा बड़ा प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह 2023 का वह ऑर्डर है जिस पर अरविंद केजरीवाल के साइन हैं। जिसमें उन्होंने इन मार्शल को निकाला है। हम तो सीएम आतिशी को बताने आए हैं कि यह कुकर्म आपके आका ने किया है। उपराज्यपाल ने जब एक नवंबर से स्पष्ट बहाली का निर्देश दिया तो क्या कारण है कि आज चार नवंबर हो गई और आप बहाली नहीं कर रहे।