फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi BJP: भाजपा ने युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ को पार्टी से निकाला, पत्नी ने बेटी के अपहरण का किया था नाटक

Fri, 10 Feb 2023 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi BJP: पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वासु रुखड़ को पहले से ही दो बेटियां थीं। परिवार के लोग रुखड़ की पत्नी से एक बेटा पैदा करने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन तीसरी बार भी एक बेटी को पैदा करने से उन्हें निराशा हाथ लगी...
विज्ञापन
Delhi BJP- Vasu Rukhar - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है। आरोप है कि रुखड़ की पत्नी ने अपनी बेटी को राजधानी के ही एक मंदिर पर छोड़ दिया था और बाद में पुलिस के सामने बेटी के अपहरण की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में अपहरण की कहानी पूरी तरह गलत पाई गई और रुखड़ की पत्नी को ही इसके लिए जिम्मेदार पाया गया। पूरा मामला सामने आते ही पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की और रुखड़ को पार्टी से निकाल दिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वासु ररुखड़ को पहले से ही दो बेटियां थीं। परिवार के लोग रुखड़ की पत्नी से एक बेटा पैदा करने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन तीसरी बार भी एक बेटी को पैदा करने से उन्हें निराशा हाथ लगी। आरोप है कि रूखड़ के परिवार के ही कुछ लोग उनकी पत्नी को बेटा न पैदा होने पर ताने मारते थे, जिससे हताश होकर उनकी पत्नी ने तीसरी बेटी के अपहरण का ड्रामा रचा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें