फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा गठन के 30 साल पूरे, दिल्ली सरकार ने विधायक फंड में की बढ़ोतरी

Fri, 15 Dec 2023 12:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। विधानसभा के गठन को 30 साल पूरे होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं दिल्ली सरकार ने विधायक फंड में बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई। विधानसभा के गठन को 30 साल पूरे होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के वित्त सचिव दिल्ली विधानसभा की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वह विधानसभा के वित्तीय अधिकारों का हनन करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने विधानसभा के समक्ष प्रस्ताव रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा के सचिव जैसे 30 साल से कार्य कर रहे हैं वैसे ही आगामी दिनों के दौरान भी कार्य करें। उनके प्रस्ताव को विधानसभा ने पारित किया। दिल्ली सरकार ने विधायक फंड में बढ़ोतरी की है। विधायक फंड को चार करोड़ से बढ़ाकर सात करोड़ किया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल ने दिल्ली विधानसभा पेपरलेस नहीं होने का मुद्दे उठाए। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब दिया कि दिल्ली सरकार के वित्त सचिव ने इस संबंध में कंसलटेंट रखने की अनुमति नहीं दी है। इस कारण यह मामला लटका हुआ है। 
विज्ञापन


 विधानसभा में भाजपा के अन्य विधायक चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उनके शांत न होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन सभी को मार्शल आउट किया। भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें