फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सदन में विश्वास प्रस्ताव पास; सीएम बोले- भाजपा वालों को जेल में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा

Wed, 29 Mar 2023 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, समय एक जैसा नहीं रहता, मोदी जी कभी न कभी तो जाएंगे, उस समय भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, क्योंकि सभी चोर उचक्के एक ही जगह हैं, भाजपा वालों को जेल में डाल दो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा में आज भी बीते दिनों की तरह हंगामा हुआ। इस बीच भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ले आई। हालांकि उसके पास उचित संख्या न होने के चलते उसे प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। इसके बाद सदन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विश्वास प्रस्ताव ले आए।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था मगर उसे स्वीकार कराने के लिए 20 परसेंट विधायकों के हस्ताक्षर की आवश्यकता थी। मगर उसके पास 11 परसेंट ही विधायक हैं, इसलिए सदन उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकता था। लिहाजा उन्होंने विपक्ष की मंशा पूरी करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाने का  निर्णय लिया जिसे ध्वनि मत से पास कर दिया गया।

विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए क्या बोले सीएम

भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और सदस्यों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, सदन में हमारे 62 MLA हैं, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के अलावा, राजेश गुप्ता प्रकाश जरवाल और रोहित मेहरौलिया बाहर हैं। एक अध्यक्ष हैं, इसके अलावा सभी 56 विधायक हमारे यहां मौजूद हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा, ऐसे समय में जब भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में जनतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, ऐसे में आज सदन की घटना महत्वपूर्ण है। भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था, लोगों को लगा कि ऐसे में कैसे लाएंगे जबकि आठ ही विधायक हैं और 14 जरूरी होते हैं, तब उन्होंने कहा था कि छह की व्यवस्था हो गई है। तब मैंने अपने सभी विधायकों से बात की, सबने कहा कि धमकियां आ रही हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा, इन्हें कल लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया। फिर हम अपनी मर्जी से विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। हम चाहते हैं कि ये हमारी कमियां निकालें। मैंने देखा कि 65 मिनट की चर्चा हुई और इसमें से 35 मिनट विपक्ष को मिला है। संख्या के हिसाब से सात मिनट मिलने चाहिए थे।

2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे

केजरीवाल ने सदन में आगे कहा कि, तमिलनाडु में हमने स्टिंग देखा, मेरे पास केसीआर का कॉल आया कि आपकी सरकार गिरने वाली है, लेकिन मैंने कहा कि कुछ नहीं होगा। अगर थोड़ी भी शर्म हो तो अब कोशिश मत करना। हमारे सब MLA हीरा हैं, एक भी नहीं बिका। जेल भी जाना पड़े तो जाना, मैं बड़े से बड़ा वकील दे दूंगा, तुम्हारे घर का भी ख्याल रखूंगा।

ये पॉलिक्लीनिक की बात कर रहे हैं थे, मैं खुद उद्घाटन करके आया था। 2017 में कहते थे कि 21 को डिस्क्वलिफाई कर देंगे और फिर सरकार गिरा देंगे। 2017, 2019, 2020 सब में कोशिश कर ली कुछ नहीं हुआ, अब कोशिश मत करना यार। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, समय एक जैसा नहीं रहता, मोदी जी कभी न कभी तो जाएंगे, उस समय भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, क्योंकि सभी चोर उचक्के एक ही जगह हैं, भाजपा वालों को जेल में डाल दो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

प्रधानमंत्री आज कल कह रहे हैं कि ED, CBI ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर इकट्ठा कर दिया। यह आधा सच है, ED CBI ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक पार्टी में इकट्ठा कर रखा है।



 

विज्ञापन

सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक 

दिल्ली विधानसभा में नियम 55 के तहत चर्चा कराने के मामले में सत्ता पक्ष विपक्ष मैं नोकझोंक हुई। सत्ता पक्ष की ओर से कल आई पी कॉलेज में लड़कों के घुसने और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के मुद्दे पर चर्चा कराने का नोटिस दिया गया। जबकि विपक्ष ने शराब नीति पर चर्चा कराने का नोटिस दिया हुआ था विधानसभा अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष के नोटिस को स्वीकार कर लिया और विपक्ष का प्रस्ताव अस्वीकार किया इसका विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया और उन्होंने चर्चा में बाधा डालना शुरू कर दिया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के तमाम सदस्यों को मार्शल आउट कर दिया। 

आईपी कॉलेज की घटना पर सख्त सत्ता पक्ष
सत्ता पक्ष के विधायकों ने आईपी कॉलेज की घटना के संबंध में कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के यहां पर धरना प्रदर्शन किया जाए इसके अलावा पुलिस आयुक्त को विधानसभा में तलब किया जाए। 

शिक्षा मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप 
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने खुलासा किया है कि गेस्ट टीचरों को नियमित करने की फाइल शिक्षा विभाग में गुम हो गई है इस मामले को लेकर उन्होंने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने विधानसभा के अंदर गलत बयान देकर सदन को गुमराह किया वह इसके खिलाफ अवमानना का नोटिस देंगे और उपराष्ट्रपति को शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें