विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। 2020 की तुलना में इस बार युवा उम्मीदवारों की संख्या में कमी देखी गई है, जबकि तजुर्बेदार उम्मीदवारों की भागीदारी में वृद्धि हुई है।
25 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या 2020 में 242 थी, जो 2025 में घटकर 196 रह गई है। चुनाव में नई दिल्ली से भावना (निर्दलीय), राजेंद्र नगर से उमंग (निर्दलीय), आदर्श नगर से आयुष गुप्ता (निर्दलीय), रोहिणी से हर्षद चड्ढा (बीएसपी), विश्वास नगर से गुरमीत सिंह (जय महाभारत पार्टी) शामिल हैं। 41 से 59 की आयु के बीच व्यस्क और अनुभवी उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। 2020 में ऐसे 338 उम्मीदवार थे, वहीं 2025 में यह संख्या 394 है।
61 पार आयु वर्ग के उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2020 में इस आयु वर्ग में 84 उम्मीदवार थे, जबकि 2025 में यह बढ़कर 109 हो गई है। चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशियों में बादली से 88 वर्षीय राजेंद्र (आम जनमत पार्टी) सबसे वरिष्ठ उम्मीदवार हैं। बदरपुर से 83 वर्षीय जगदीश चंद (सीपीआईएम), मोती नगर से 81 वर्षीय राजेंद्र सिंह (कांग्रेस) भी चुनावी मैदान में हैं। 77 वर्षीय उम्मीदवारों में मटिया महल से भगवान दास (निर्दलीय) और ग्रेटर कैलाश से रमेश जगन्नाथ सिंह (दिल्ली जनता पार्टी) शामिल हैं।
आयु वार 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारः
आयु..2020/2025
- 25-30, 57, 46
- 31-40, 185, 150
- 41-50, 199, 235
- 51-60, 139, 159
- 61-70, 73, 87
- 71-80, 11, 19
- 80 पार, 0, 3
सबसे कम आयु वाले उम्मीदवारः
निर्वाचन क्षेत्र/नाम/ दल/आयु
- नई दिल्ली, भावना, निर्दलीय, 25
- राजेंद्र नगर, उमंग, निर्दलीय, 25
- आदर्श नगर, आयुष गुप्ता, निर्दलीय, 25
- रोहणी, हर्षद चड्ढा, बीएसपी, 25
- विश्वास नगर,गुरमीत सिंह, जय महाभारत पार्टी, 25
- लक्ष्मी नगर, अनुराग कुमार, निर्दलीय, 26
- दिल्ली कैंट, नमित कुमार गौतम, बीएसपी, 26
- करावल नगर, विशाल शर्मा, निर्दलीय, 26
- संगम विहार, रविंदर सिंह, रिपब्लिकन सेना, 26
- हरि नगर, मयंक मेहता, निर्दलीय, 26
सबसे अधिक आयु वाले उम्मीदवार
निर्वाचन क्षेत्र/नाम/दल/आयु
- बादली, राजेंद्र, आम जनमत पार्टी, 88
- बदरपुर, जगदीश चंद, सीपीआईएम, 83
- मोती नगर, राजेंद्र सिंह, कांग्रेस, 81
- मटिया महल, भगवान दास,निर्दलीय, 77
- ग्रेटर कैलाश, रमेश जगन्नाथ सिंह, दिल्ली जनता पार्टी,77
- करावल नगर, प्रकाश चंद, बहुजन द्रविड पार्टी, 75
- हरि नगर, अशोक कुमार, निर्दलीय,75
- जनकपुरी,कश्मीर चंद, बुलंद भारत पार्टी, 75
- किराड़ी, जुगबीर सिंह, बीएसपी, 73
- त्रिनगर, तिलक राम गुप्ता, भाजपा, 73