फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव : राजधानी में 60.44 फीसदी मतदान, अब दो दिन दावों और कयासों के... 8 को आएंगे नतीजे

Thu, 06 Feb 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस बार के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की तुलना करें तो यह 2008 के विधानसभा चुनाव के मतदान तीन फीसदी अधिक हुआ है। वहीं पिछले विधानसभा 2020 में 62.55 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान में 60.44 फीसद का मतदान हुआ। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। हालांकि तय समय तक जिस भी मतदान केंद्र पर कतारें लगी रही वहां पर सभी मतदाताओं का मतदान कराया गया। लेकिन दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी कर्यालय की ओर से देर रात 11 बजे तक यह नहीं बताया जा सका कि मतदान समाप्त होने तक कितने फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


लेकिन सूत्रों से पता चला है कि 60.44 फीसद का मतदान हुआ है। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में 57.58 फीसदी मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की तुलना करें तो यह 2008 के विधानसभा चुनाव के मतदान तीन फीसदी अधिक हुआ है। वहीं पिछले विधानसभा 2020 में 62.55 फीसदी मतदान हुआ था।

इस बार के विधानसभा चुनाव कराने के लिए दिल्ली में कुल 13,766 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 733 सहायक मतदान केंद्र भी रहे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। सभी मतदान केंद्रों को मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। 70 मतदान केंद्रों को महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं द्वारा संचालित किया गया, जिससे इन वर्गों को प्रेरणा और समान अवसर मिले। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


8 फरवरी को आएंगे नतीजे...
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। मतगणना 8 फरवरी को होगी, जिसके बाद दिल्ली के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। ऐसे में अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को मतगणना पर टिकी हैं। जब ये स्पष्ट होगा कि दिल्ली की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

इतने हैं मतदाता...

  • कुल मतदाता :-15614000
  • पुरुष :-8376173
  • महिला :-7236560
  • अन्य :-1267

पूर्व में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस साल कितना प्रतिशत मतदान हुआ

  • 2020 में 62.55
  • 2015 में 67.13
  • 2013 में 65.63
  • 2008 में 57.58
  • 2003 में 53.42
  • 1998 में 48.99
  • 1993 में 61.75

(नोटः आंकड़े प्रतिशत में हैं)
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें