फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः राष्ट्रपति भवन के पास उड़ा रहे थे ड्रोन, अमेरिकी पिता-पुत्र हिरासत में

Mon, 16 Sep 2019 09:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजधानी के वीवीआईपी इलाके में मौजूद संसद भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। अमेरिकी पिता-पुत्र को संसद भवन, नार्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक के ऊपर ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ड्रोन जब्त कर सभी फोटोग्राफ व वीडियो रिकार्डिंग को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन


 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आईबी व सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से संयुक्त रूप से पांच घंटे से ज्यादा सघन पूछताछ की। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस अलर्ट हो गई है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीसीआर से शनिवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि दो विदेशी विजय चौक के पास एक पार्किंग में बैठकर ड्रोन से संसद भवन, नार्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और अमेरिकी नागरिक पीटर जेम्स (65) व उनके बेटे लीडबेटर (31) को हिरासत में ले लिया। दोनों 25 सितंबर तक भारत घूमने आए हैं। दिल्ली से उन्हें मुंबई व बंगलूरू जाना था। इसके बाद वे बांग्लादेश व वियतनाम जाएंगे। 
विज्ञापन

दोनों सरदार पटेल मार्ग स्थित एक होटल में ठहरे थे। दिल्ली पुलिस के अलावा आईबी, स्पेशल सेल व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने दोनों से संयुक्त रूप से पूछताछ की। पता चला कि दोनों शनिवार सुबह ही भारत आए थे। पीटर जेम्स बागवान हैं और बेटा फोटोग्राफर है। वह बेटे के कहने पर भारत घूमने आए थे। 

लीडबेटर ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, वीडियो बनाकर वेवसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर देते हैं। इनके ड्रोन से केंद्रीय सचिवालय व राष्ट्रपति भवन के अलावा आसपास के इलाके का वीडियो मिला। इसे वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले ही पुलिस ने ड्रोन कब्जे में ले लिया था। 

पिता-पुत्र ने दावा किया कि उन्हें नो फ्लाइंग जोन व ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र की जानकारी नहीं थी। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस बाबत अमेरिकी एंबेसी को सूचित कर दिया गया है। पिता-पुत्र टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। यह भी कहा जा रहा है कि वेे एक अमेरिकी कंपनी के लिए वीडियो बना रहे थे। 

पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा
इस संबंध में नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि दो अमेरिकी नागरिकों को ड्रोन उड़ाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। दोनों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें