फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुखबीर सिंह बादल पर हमले की दिल्ली अकाली नेताओं ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नांदेड़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की दिल्ली के अकाली नेताओं और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निंदा की। दिल्ली के अकाली नेता परमजीत सिंह सरना ने गुरुद्वारा माता साहिब देवा में सुखबीर सिंह बादल पर हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पवित्र गुरुधामों को राजनीतिक विरोध का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों को लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में वोट की ताकत से विरोध दर्ज कराया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें