दिल्ली एयरपोर्ट के कार्गो क्षेत्र में लगी आग
- फोटो : एएनआई
दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार शाम कार्गो क्षेत्र में आग लगने की एक घटना सामने आई। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार तीन जून शाम करीब 5.25 बजे एयरपोर्ट के कार्गो क्षेत्र में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग कार्गो क्षेत्र में मौजूद एक टो वाहन में लगी थी। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।